Jamtara News: अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मामी भांजा गंभीर रूप से घायल, महिला रेफर
जामताड़ा, सितम्बर 6 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। पांडेयडीह-गिरीडीह मुख्य मार्ग पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के दुलाडीह गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में मामी ओर भांजा गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना बीती रात शनिवार की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के टोपाटांड गांव निवासी प्रमोद मोहली की पत्नी पूरनी देवी (उम्र करीब 35वर्ष) अपने भांजे तरूण मोहली (उम्र करीब 20 वर्ष) के साथ नारायणपुर थाना आया था। जहां से दोनों बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पांडेयडीह-गिरीडीह मुख्य सड़क पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के दुलाडीह गांव के समीप विपरीत दिशा की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को धक्का मार कर फरार हो गया। जिसमें बाइक सवार मामी और भांजा सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.