जमशेदपुर, फरवरी 27 -- झारखंड के निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। जमशेदपुर के मानगो और जुगसलाई के वार्डों के नतीजों का ऐलान होना भी शुरू हो गया है। जुगसलाई के कई वार्डों पर प्रत्याशियों की जीत का ऐलान कर दिया गया है। जमशेदपुर निकाय चुनाव को लेकर लगातार काउंटिंग जारी है। महापौर और अध्यक्ष पद के लिए 562 और वार्ड पार्षद व पंचायत सदस्य पद के 5562 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आना शुरू हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों की माने तो 48 नगर निकायों में 63.05 प्रतिशत वोटिंग हुई। सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हुई है। मतगणना रात आठ बजे तक चलती रहेगी।Jamshedpur Nikay Chunav Result LIVE Updates-7.16 PM- जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पर आधिकारिक घोषणा बाकी जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पर आधिकारिक घोषणा ब...