Jamshedpur News: Police freeze two bank accounts in fraud case; transaction details are being scrutinized.ठगी में पुलिस ने दो बैंक खाते किए फ्रीज, लेन-देन का ब्योरा खंगाला जा रहा
जमशेदपुर, अगस्त 7 -- Jamshedpur News: गोलमुरी में एटीएम कार्ड फंसाकर 54 हजार की ठगी में पुलिस को जांच के दौरान अहम सुराग मिले हैं। साइबर सेल की मदद से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन दो बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है, जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई है। अब दोनों खातों के लेनदेन और खाताधारकों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बैंक से प्राप्त ट्रांजेक्शन डिटेल के आधार पर रकम फ्लो का पता लगाया गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि निकाली गई राशि अलग-अलग माध्यम से दो खातों में पहुंची थी। इसके बाद संबंधित बैंकों को पत्र भेजकर दोनों खातों पर तत्काल रोक लगाने की कार्रवाई की गई। जांच टीम अब खाताधारकों का सत्यापन, केवाईसी दस्तावेज और मोबाइल नंबरों का मिलान कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि खाते वास्तविक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.