जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, संवाददाता। सोनारी के मरीन ड्राइव स्थित दोमुहानी के पास मंगलवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में झामुमो नेता डोमिनिक समेत चार लोगों पर फायरिंग करने वाले शूटर अजीत मंडल और मोहन यादव घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। अजीत के बाएं पैर में गोली लगी है, जबकि मोहन के दाएं पैर में। जानकारी के अनुसार ,पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर मरीन ड्राइव के किनारे हथियार की रिकवरी करने के लिए पहुंची थी तभी दोनों ने पुलिस से हथियार छीन लिया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई जिसमें दोनों घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...