Jamshedpur News: 90-95 फीसदी काम वाली योजनाओं को जल्द पूरा करें : उपायुक्त
जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- Jamshedpur News: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला योजना, ग्रामीण विकास, नीति आयोग तथा सांसद-विधायक मद से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी योजनाओं का अद्यतन विवरण 24 नवंबर तक उपलब्ध कराने को कहा। इसमें योजना का नाम, कार्यस्थल की जियो-टैग तस्वीर, एकरारनामा की राशि तथा कार्य शुरू होने और पूरा होने की निर्धारित तिथि दर्ज करनी होगी। उन्होंने योजनाओं की प्रगति का पारदर्शी तरीके से दस्तावेजीकरण करने पर जोर दिया। उपायुक्त ने कहा कि जिन योजनाओं का 90 से 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराएं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.