जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान की ओर से आयोजित नेत्र शिविर में 43 नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण कर छुट्टी दे दी गई। शिविर के तीसरे दिन रेड क्रॉस सोसायटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि नियमित रूप से इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे। बताया कि आगे के शिविरों में ज्यादा मरीजों की संख्या हो इसके लिए प्रचार-प्रसार पहले से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: 43 नेत्र रोगियों का हुआ मोतियाबिन्द का ऑपरेशन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...