Jamshedpur News: 43 नेत्र रोगियों का हुआ मोतियाबिन्द का ऑपरेशन
जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान की ओर से आयोजित नेत्र शिविर में 43 नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण किया गया। शिविर के दूसरे दिन ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन शिविर संयोजक उषा बजाज, निखिल बजाज और रचित बजाज ने ऑपरेशन थियेटर का फीता काटकर किया। इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुंद गोयल समेत अन्य लोग मौजूद थे। नेत्र चिकित्सकों और उनकी टीम ने ऑपरेशन किया। सोमवार को मरीजों की अंतिम जांच के बाद उन्हें दवा और चश्मा देकर छुट्टी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- मोतियाबिंद के 22 मरीजों का किया गया ऑपरेशन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.