जमशेदपुर, अक्टूबर 28 -- Jamshedpur News: टाटा स्टील जमशेदपुर में डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत बीमारी पर सतत निगरानी रखने, मच्छरों के पनपने की जगहों को खत्म करने, जागरूकता अभियान चलाने और ज़रूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। टाटा स्टील यूआईएसएल के माध्यम से किए जा रहे इन प्रयासों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से डेंगू के मौजूदा सीज़न में शहर में स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित रखने में मदद मिली है। डेंगू फैलाने वाले मच्छरों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत, इस सीज़न में अब तक 4,89,601 घरों का सर्वे किया जा चुका है। इस दौरान मच्छरों के पनपने के स्रोतों की पहचान कर उन्हें खत्म किया जा रहा। अब तक घरों के अंदर मच्छरों के पनपने वाले 14,193 और बाहर ऐसे 11,855 स्थानों को...