Jamshedpur News: 25 अगस्त तक आदित्यपुर से चलेंगी गुवा और चक्रधरपुर की तीन ट्रेनें
जमशेदपुर, अगस्त 13 -- Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों का बोझ कम करने के लिए रेलवे अब तीन लोकल ट्रेनों का परिचालन 25 अगस्त तक आदित्यपुर स्टेशन से करेगा। चक्रधरपुर मंडल की ओर से मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। इनमें टाटा-गुवा मेमू, गुवा-टाटा मेमू और टाटानगर-चक्रधरपुर मेमू ट्रेनें शामिल हैं। इन तीनों ट्रेनों को पहले 27 जुलाई से 10 अगस्त तक टाटानगर के बजाय आदित्यपुर से चलाने का आदेश दिया गया था। अब रेलवे ने परिचालन अवधि बढ़ाकर 25 अगस्त कर दी है। इससे टाटानगर से यात्रा करने वाले यात्रियों को मेमू ट्रेन पकड़ने के लिए आदित्यपुर जाना पड़ रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले यात्रियों पर ऑटो और बस के अतिरिक्त किराये का बोझ बढ़ गया है। चक्रधरपुर मंडल रेलवे पहले से टाटानगर से चलने वाली धनबाद, विशाखापत्तनम और हटिया एक्सप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.