Jamshedpur News: 24.62 करोड़ की मानगो पाइपलाइन में फायर हाइड्रेंट का प्रावधान नहीं
जमशेदपुर, नवम्बर 2 -- Jamshedpur News: मानगो फ्लाईओवर के नीचे 24.62 करोड़ रुपये की लागत से बिछाई जा रही जलापूर्ति पाइपलाइन से स्थानीय लोगों को पानी और अग्निशमन सुविधा मिलेगी या नहीं, इस पर सवाल उठ रहे हैं। जन विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने आरटीआई दायर की थी। उनके द्वारा दायर आरटीआई के जवाब में पथ निर्माण विभाग ने बताया कि स्वीकृत प्राक्कलन में फायर हाइड्रेंट लगाने का कोई प्रावधान नहीं है। अग्निशमन विभाग से परामर्श या सिफारिश से जुड़ा कोई अभिलेख भी उपलब्ध नहीं है। विभाग के अनुसार, मानगो चौक से ब्लू बेल्स स्कूल तक पाइपलाइन बिछाने की योजना राज्य सरकार से स्वीकृत है और काम टाटा स्टील के स्पेसिफिकेशन एवं पर्यवेक्षण में हो रहा है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए समिति के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.