जमशेदपुर, नवम्बर 13 -- Jamshedpur News: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का पांचवां जिला सम्मेलन 22 नवंबर को सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में होगा। महाधिवेशन के दौरान बैलेट पेपर से नये पदधारकों और नयी जिला कार्यकारिणी का चुनाव भी संपन्न कराया जायेगा। चुनाव को लेकर 20 से अधिक उम्मीदवार अलग-अलग पदों के लिए अपना पर्चा दाखिल कर चुके हैं। महासंघ के पदाधिकारी रवींद्र ठाकुर ने बताया कि सम्मेलन में संगठनात्मक चुनाव के साथ कर्मचारियों की लंबित मांगों, सेवा संपुष्टि, वेतन विसंगतियों और कार्यस्थल की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर समाधान कराने की योजना बनेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...