Jamshedpur News: 21 दिनों से जल संकट, फॉगिंग भी बंद, सौरभ विष्णु के नेतृत्व में बनी विकास समिति
जमशेदपुर, अगस्त 21 -- Jamshedpur News: डिमना की हिल व्यू कॉलोनी में पिछले 21 दिनों से पेयजल संकट की स्थिति बनी हुई है। पानी आता भी है तो बेहद कम मात्रा में। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने दिनों से समस्या के बावजूद किसी की जवाबदेही तय नहीं हुई है। वहीं, फॉगिंग नहीं होने से मच्छरों की बहुलता से परेशानी और बढ़ गई है।समस्याओं को लेकर हिल व्यू कॉलोनी के लोग सौरभ विष्णु के आवास पर जुटे और स्थिति पर चर्चा की। सर्वसम्मति से समस्याओं के समाधान के लिए हिल व्यू कॉलोनी डिमना विकास समिति का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व सौरभ विष्णु करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.