जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। एग्रिको दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से वर्ष 1948 से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी एग्रिको क्लब हाउस मैदान में भव्य पूजा की तैयारी शुरू कर दी गई है। पंडाल निर्माण के लिए छह सितंबर को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूजा कमेटी के संरक्षक रघुवर दास ने भूमि पूजन किया।कमेटी के अनुसार इस वर्ष पंडाल निर्माण पर करीब 15 लाख रुपये खर्च होंगे। मां दुर्गा की प्रतिमा करीब दो लाख रुपये की लागत से हुगला पत्ते से पश्चिम बंगाल के बेलदा के कारीगर तैयार कर रहे हैं। पंडाल का निर्माण कोंटाई से आए अनुभवी कारीगरों द्वारा किया जा रहा है।पूजा पंडाल के साथ श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक प्रतिमा और विशेष मेले का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पार्किंग, सीसीटीवी निगरानी, अग...