जमशेदपुर, अगस्त 23 -- Jamshedpur News: टाटा स्टील ने जमशेदपुर स्थित अपने 17 प्रतिष्ठानों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति के लिए गेल (इंडिया) लि. से वाणिज्यिक समझौते किए हैं। यह समझौता टाटा स्टील के प्रतिष्ठानों में स्वच्छ, विश्वसनीय और सुविधाजनक ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समझौते पर गेल के जीएम गौरी शंकर मिश्रा और टाटा स्टील की चीफ एल एंड डी और चीफ डायवर्सिटी ऑफिसर जया सिंह पांडा ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर टाटा स्टील और गेल की टीम के अन्य पदधिकारी भी उपस्थित रहे। इन नए पीएनजी कनेक्शनों के माध्यम से टाटा स्टील के विभिन्न प्रतिष्ठानों को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जाएगी, जिनमें कैंटीन, मेस, गेस्ट हाउस, क्लब और अन्य संबंधित सुविधाएं शामिल हैं। इन नए कनेक्शनों के जुड़ने से जमशेदपुर में टाटा स्ट...