Jamshedpur News: 15 वर्ष बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी
जमशेदपुर, जुलाई 4 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। करीब 15 वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे बागबेड़ा के कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के लगभग 50 घरों में आखिरकार नियमित जलापूर्ति शुरू हो गई। लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। सभी परिवार बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना से जुड़े हुए थे, लेकिन उन्हें नियमित पानी नहीं मिल पा रहा था।पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि डीएमएफटी मद से लगभग चार लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन का इंटर कनेक्शन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जलापूर्ति बहाल हुई। रविवार सुबह पर्याप्त दबाव के साथ पानी की आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली और घरों में पानी संग्रह किया।सुनील गुप्ता ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए वे कई वर्षों से प्रयासरत थे। उन्होंने वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.