जमशेदपुर, अक्टूबर 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटा स्टील प्लांट की कैंटीन और ट्रॉली प्वाइंट पर 15 अक्तूबर से पैदा हुई अव्यवस्था के खिलाफ टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव और सेंट्रल कैंटीन मैनेजिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन नीतेश राज ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने शुक्रवार को यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नू को इसके संबंध में ज्ञापन सौंपकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। कहा, 10 से 15 दिनों के भीतर कैंटीन की समस्याओं को दूर किया जाए, अन्यथा उन्हें सेंट्रल कैंटीन मैनेजिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन पद से मुक्त कर दिया जाए। नीतेश राज का कहना है कि कैंटीन खुलने के प्रारंभिक समय में भीड़ को नियंत्रित नहीं किया जा सका है, जिसके कारण काफी कर्मचारी कैंटीन जाने से कतरा रहे हैं। पूर्व की व्यवस्था के अंतर्गत वेंडर इम्प्लाई और टाटा स्टील के कर्म...