Jamshedpur News: 15 जनवरी तक पूरा करें बड़ौदा घाट एप्रोच रोड का निर्माण, उपायुक्त ने दिया निर्देश
जमशेदपुर, नवम्बर 23 -- Jamshedpur News: समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध क्रियान्वयन का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सभी बीडीओ से प्रखंडों में कम से कम 20 घंटे बिजली आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन बढ़ाने के लिए सभी ग्राम पंचायतों से अधिक से अधिक योजनाओं के प्रस्ताव देने और स्वीकृत योजनाओं पर काम शुरू कराने को कहा। बड़ौदा घाट एप्रोच रोड का निर्माण 15 जनवरी तक पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष शिविर लगाने को कहा गया। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शत-प्रतिशत अनुदान पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.