Jamshedpur News: 13 खेल शिक्षकों को मिलेगा एपीआर नायर एक्सीलेंस अवॉर्ड
जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मानगो रोड नंबर सात स्थित एपीजे अब्दुल कलाम हाई स्कूल में सात अक्टूबर को एपीआर नायर एक्सीलेंस अवॉर्ड समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शहर के 13 खेल शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अफरोज शकील ने सोमवार को मानगो में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से पिछले सात वर्षों से खेल शिक्षकों के योगदान को सम्मानित किया जा रहा है।समिति के संयोजक मो. ताहिर हुसैन ने बताया कि इस वर्ष पांच महिला प्रशिक्षकों को भी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में खेल के क्षेत्र में महिला प्रशिक्षकों की भागीदारी और योगदान बढ़ा है।प्रेस वार्ता में मो. शाहिद, जाहिद, मो. रिजवान, नईम सिद्दीकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.