Jamshedpur News: 112 मरीजों की आंखों की जांच, 30 में मिला मोतियाबिंद
जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सोशल सर्विस के मेडिकल विंग की ओर से रविवार को अलमनार स्कूल, कपाली परिसर में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 112 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 30 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। संस्था की ओर से बताया गया कि चयनित मरीजों की आंखों का निशुल्क ऑपरेशन सोमवार को पारडीह स्थित पूर्णिमा नेत्रालय में कराया जाएगा। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद और असहाय लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.