जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- Jamshedpur News: जिले में 108 एंबुलेंस की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। जरूरत के वक्त मरीजों को एंबुलेंस नहीं मिल रही है। ऐसे में गंभीर मरीजों को निजी वाहन, ऑटो या बाइक से अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। रविवार को प्रसव पीड़िता को प्राइवेट गाड़ी से एमजीएम अस्पताल लाया गया, जबकि वज्रपात में घायल दो युवकों को परिजन बाइक से अस्पताल लेकर पहुंचे। समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है। 108 ने कहा- तीन-चार घंटे लगेंगे, निजी गाड़ी करनी पड़ी

प्रसव पीड़िता की समस्या बोड़ाम के लावजोड़ा निवासी श्रीमति गोराई को रविवार को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन पहले उन्हें गांव की एक गाड़ी से स्थानीय अस्पताल माचा ले गए। वहां नर्स ने बताया कि प्रसव नहीं कराया जा सकता। इसके बाद परिजनों ने 108 और 102 नंबर पर एंबुलें...