Jamshedpur News: 108 एंबुलेंस नहीं मिली तो एमजीएम के मुख्य भवन के बाहर गाड़ी में ही हुआ प्रसव
जमशेदपुर, जुलाई 29 -- Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ की रहने वाली दीपाली महतो का सोमवार को एमजीएम अस्पताल के मुख्य भवन के बाहर पार्किंग में खड़ी गाड़ी में ही प्रसव हो गया। अस्पताल पहुंचने में देरी होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। सोमवार दोपहर एक निजी वाहन तेजी से एमजीएम अस्पताल परिसर में पहुंचा और मुख्य भवन के सामने रुका। गाड़ी से मरीज को उतारने के बजाय चालक तुरंत अस्पताल कर्मियों और नर्सों को बुलाने के लिए दौड़ा। पूछताछ में पता चला कि गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा तेज हो चुकी थी और उसकी हालत बिगड़ रही थी। इसी दौरान गाड़ी में ही उसका प्रसव हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वहां मौजूद गार्डों ने अस्पताल के गायनी विभाग को जानकारी दी। गार्ड उत्तम मिश्रा ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को बुलाया। कुछ ही देर में गायनी विभाग की नर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.