Jamshedpur News: 108 एंबुलेंस चालकों के हड़ताल से मरीज परेशान
जमशेदपुर, अक्टूबर 16 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । 108 एंबुलेंस चालकों का शुक्रवार को हड़ताल रहा जिसके कारण जिले के मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरीज को आने-जाने में निजी एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ा। 108 एंबुलेंस चालकों ने पहले भी कहा था कि उन लोगों का हड़ताल जल्द शुरू होने वाला है और उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा तो वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। इसी क्रम में दो दिन पहले उन लोगों ने प्रदर्शन किया था और अब हड़ताल शुरू कर दिया। इसके लिए वे सभी चालक एनएचएम कार्यालय का घेराव करने रांची गए हैं। उनलोगों ने वेतन, बीमा, पीएफ, गाड़ी मेनटेनेंस कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: एंबुलेंस कर्मचारी 40 घंटे की हड़ताल पर गए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.