Jamshedpur News: 'धुर की वाणी आई...' के शबद से गूंजा सोनारी गुरुद्वारा साहिब
जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- Jamshedpur News: गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश उत्सव पर सोनारी गुरुद्वारा साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से दो दिवसीय धार्मिक आयोजन शनिवार को शुरू हुआ। इस अवसर पर श्री दरबार साहिब, अमृतसर के हजूरी रागी जत्थे के अलावा शहर के विभिन्न रागी, कीर्तनकार, कथावाचक और ढाडी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में संगत ने गुरबाणी का श्रवण कर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। शुरुआत अखंड पाठ साहिब के भोग से हुई। इसके बाद स्त्री सत्संग सभा, सोनारी की सदस्यों और रविंदर कौर ने कीर्तन प्रस्तुत किया। भाई करमजीत सिंह, भाई अमृतपाल सिंह मनन, भाई अमरिंदर सिंह तलब और भाई रामप्रीत सिंह ने भी गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस दौरान 'धुर की वाणी आई, तिनि सगली चिंत मिटाई' शबद के गायन से गुरुद्वारा परिसर भक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.