Jamshedpur News: हेल्थ मैनेजर के कागजातों की नहीं हुई जांच
जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दो हेल्थ मैनेजरों की प्रमाणपत्रों की जांच एक महीने बाद भी नहीं हुई है। जिसके कारण अस्पताल का कामकाज बाधित हो रहा है। जानकारी हो कि एमजीएम में दो हेल्थ मैनेजर की कुछ महीने पहले ही नियुक्ति हुई है। लेकिन राज्य स्तर पर इनकी नियुक्ति की जांच शुरू कर दी गई है। इस जांच के लिए अस्पताल को विभिन्न संबंधित संस्थानों से इन हेल्थ मैनेजर के कार्यों की जांच कराई जानी है। लेकिन अभी तक अस्पताल ने इन कागजातों को जांच नहीं कराया है। ऐसे में मुख्यालय के आदेश के अनुसार जब तक कागजातों की जांच के बाद हरी झंडी नहीं मिल जाती, इन लोगों को काम से मुक्त रखा गया है। जबकि ये लोग काम करते तो अस्पताल के काम में और गति आती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.