Jamshedpur News: हुरलूंग में ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला जख्मी
जमशेदपुर, जुलाई 21 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलूंग स्थित पंचायत भवन के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी पहचान 42 वर्षीय रंजीता कुमारी उपाध्याय के रूप में हुई है। वह बिरसानगर 10 नंबर जोन की निवासी हैं। घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। परिजनों के अनुसार, रंजीता कुमारी किसी काम से टाटा मोटर्स पावर कार्यालय जा रही थीं। वह स्कूटी से पंचायत भवन के पास पहुंची ही थीं कि तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिर गईं। हादसे में उनके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। टक्कर के बाद उनकी स्कूटी ट्रक के नीचे फंस गई। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.