Jamshedpur News: हिमांशु हत्याकांड में राज और लखिन्द्र की जमानत पर कल होगी सुनवाई
जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बिष्टुपुर डीडी बार के पास हिमांशु सिंह की हत्या करने के आरोपी राज लोहार और लखिन्द्र लोहार की जमानत अर्जी पर गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी की अदालत में सुनवाई होगी। अधिवक्ता गौरव पाठक ने मंगलवार को दोनों की जमानत अर्जी सीजेएम की अदालत में दी है। बताया जाता है कि दोनों को पुलिस ने हत्या के दौरान घटनास्थल से पकड़ कर जेल भेजा है। इधर हत्या के आरोपी राघवेंद्र की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए केस डायरी मांगा गया है जबकि पुलिस अदालत में आरोप पत्र दायर कर चुकी है। 27 जून की रात अपराधियों ने चाकू से मारकर हिमांशु सिंह की पुलिस के सामने हत्या कर दी थी जबकि उसका दोस्त प्रत्यूष जख्मी हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.