Jamshedpur News: हिमांशु हत्याकांड में एक नाबालिग ने दी जमानत अर्जी
जमशेदपुर, अक्टूबर 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह हत्याकांड में एक नााबालिग आरोपी ने एडीजे-1 की अदालत में जमानत अर्जी दी है। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में जमानत अर्जी रद्द होने पर जिला न्यायालय में अर्जी दी गई। इधर, सीजेएम की अदालत से हिमांशु हत्याकांड में पुलिस आरोपपत्र को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में भेज दिया गया। 27 जून की रात बिष्टूपुर डीडी बार के बाहर अपराधियों ने चापड़ से मारकर हिमांशु सिंह की पुलिस के समक्ष हत्या कर दी थी, जबकि उसका दोस्त प्रत्युष जख्मी हुआ था। मामले में चार नाबालिग समेत 16 आरोपियों को पुलिस ने जेल और बाल सुधार गृह भेजा है। बताया जाता है कि, जेल एवं सुधार गृह में पुलिस ने टीआई परेड कराई थी। इसमें लगभग आरोपियों की पहचान हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.