Jamshedpur News: हिमांशु हत्याकांड: कैमरे के सामने दोनों हाथ उठा थाने पहुंचा आरोपी राहुल दुबे, किया सरेंडर
जमशेदपुर, जुलाई 12 -- Jamshedpur News: डीडी बार एंड कैफे के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी राहुल दुबे ने शुक्रवार को बिष्टूपुर थाना में नाटकीय अंदाज में आत्मसमर्पण कर दिया। वह करीब 200 मीटर पहले एक वाहन से उतरा और दोनों हाथ ऊपर उठाए हुए सरेंडर की मुद्रा में पैदल चलता हुआ थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वह हिमांशु हत्याकांड में फरार था और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। आत्मसमर्पण की सूचना पहले से ही मीडिया तक पहुंच गई थी। बड़ी संख्या में पत्रकार और कैमरा टीम बिष्टूपुर थाना के बाहर पहुंच गए थे। दोपहर करीब 1.20 बजे राहुल दोनों हाथ ऊपर उठाए पैदल थाना की ओर बढ़ा। पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जा रही थी। यह भी पढ़ें- हिमांशु हत्याकांड: दो प्रत्यक्षदर्शियों ने अदालत में दर्ज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.