जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: बिष्टूपुर स्थित डीडी बार के सामने चापड़ से मारकर आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह की हत्या करने के आरोपी राज लोहार और लखिन्द्र लोहार ने मंगलवार को सीजेएम की अदालत में जमानत अर्जी दी। अधिवक्ता गौरव पाठक ने बताया कि दोनों की अर्जी पर अदालत में गुरुवार को सुनवाई होगी। बताया जाता है कि पुलिस टीम ने दोनों को हत्या करने के दौरान घटनास्थल से पकड़कर जेल भेजा है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: हिमांशु हत्याकांड में राज और लखिन्द्र की जमानत पर कल होगी सुनवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...