Jamshedpur News: हिन्दू उत्सव समिति ने डांडिया कार्यक्रमों का किया औचक निरीक्षण
जमशेदपुर, अक्टूबर 16 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। शहर में कई स्थानों पर हो रहे डांडिया कार्यक्रमों का औचक निरीक्षण हिन्दू उत्सव समिति द्वारा अध्यक्ष रवि सिंह के नेतृत्व में किया गया। इसमें रिगल मैदान, होटल केनेलाइट और बाराद्वारी मैदान मुख्य रहे। सैकड़ों की संख्या में हिन्दू कार्यकर्ता डांडिया कार्यक्रम में पहुंचे और आए हुए पुरुष प्रतिभागियों का आधार, फेसबुक आईडी तथा इंस्टाग्राम आईडी चेक की गई। आरोप लगाया गया कि कुछ लोग अपनी पहचान छुपाकर शामिल हुए थे। रिगल मैदान में शुरुआती समय में ही पहचान छुपाकर पहुंचे कई युवकों को रेंज हाथ पकड़ा गया, जिसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी गई।समिति का दावा है कि ये लोग सुनियोजित तरीके से अपनी पहचान छुपाकर डांडिया में शामिल हुए थे। मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.