जमशेदपुर, अक्टूबर 28 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम की ओर से यूसीआईएल के सहयोग से मंगलवार को हितकु पंचायत भवन में ग्रामीण स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें 25 मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं दी गईं। शिविर में रेड क्रॉस के डॉ. राजेश कुमार, राधेश्याम कुमार, राजेश मोहन और मुकेश बेरा ने योगदान दिया। वहीं, चंदूलाल भालोटिया सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक बागबेड़ा स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 833वां नेत्र शिविर लगेगा। 31 अक्टूबर को जांच और 1 नवंबर को मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...