Jamshedpur News: हावड़ा ब्रिज के पास होटल में पुलिस का छापा, तीन हिरासत में
जमशेदपुर, अगस्त 1 -- Jamshedpur News: साकची हावड़ा ब्रिज के पास एक होटल में गुरुवार रात पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान होटल से तीन संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया और अपने साथ थाना ले गई। सभी होटल के एक कमरे में रह रहे थे। हालांकि इस मामले में गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग होटल में रुके हुए हैं। इसके बाद सभी को थाना लाया गया, जहां सत्यापन कर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही आगे की जानकारी दी जाएगी। हालांकि इसके अलावा पुलिस ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति ने ऑक्सीजन मास्क लगा रखा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.