जमशेदपुर, अक्टूबर 24 -- Jamshedpur News: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में हाथियों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन को नियंत्रित किया गया है। वन विभाग से मिली सूचना के आधार पर रेलवे प्रशासन ने यह कदम उठाया है। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात रात 01:40 बजे से शनिवार सुबह 07:00 बजे तक नुआगांव-बंगूरकेला रेल खंड के बीच ट्रेनों की गति सीमा अधिकतम 40 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई। गति सीमा में लगाए गए इस प्रतिबंध के कारण इस मार्ग से गुजरने वाली ट्रेन संख्या 13352, 03254 और 18403 का परिचालन प्रभावित हुआ है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: घने कोहरे के कारण चक्रधरपुर मंडल में रेल परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें बाधित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...