Jamshedpur News: हाईवे पर कचरा फेंकने को लेकर बवाल, चालकों से मारपीट, पांच घंटे हंगामा
जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- Jamshedpur News: एनएच-33 के किनारे प्रस्तावित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल की जमीन पर गुरुवार को मानगो नगर निगम की ओर से कचरा फेंकने को लेकर जमकर बवाल हुआ। निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ कचरा 12-14 गाड़ियां लेकर कचरा डंप करने पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने जन विकास मंच के अध्यक्ष सौरभ विष्णु के नेतृत्व में विरोध कर दिया। विरोध के बाद भी टीम कचरा गिराने अड़ गई। इस बीच कचरा वाहन के चालकों के साथ लोगों ने मारपीट कर दी। चालकों ने विरोध करने वालों पर मारपीट का आरोप लगाया। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। मारपीट में चालक मनोज, किशन और मजदूर प्रिंस को चोट आई है। चालकों का आरोप है कि उनपर और वाहनों पर पत्थर भी चलाए गए। चालकों ने गिरफ्तारी की मांग पर हंगामा शुरू कर दिया। दोपहर से लेकर शाम तक पांच घंटे तक बवाल होता रहा। यह भी पढ़ें- Jamsh...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.