जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- पंचायतों में रोजगार और आवास योजनाओं की समीक्षा Jamshedpur News: जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिले की प्रत्येक पंचायत में प्रतिदिन 100-100 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना तैयार की जाएगी। वहीं, लंबित आवासों का निर्माण पूरा कराने के लिए लाभुकवार निगरानी होगी। उपायुक्त राजीव रंजन ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को रोजगार सृजन बढ़ाने, भुगतान में तेजी लाने और आवास निर्माण समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया।बैठक में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत रोजगार सृजन, पंचायतवार कार्यों की प्रगति, लंबित भुगतान, भौगोलिक पहचान दर्ज करने (जियो टैगिंग) और विभिन्न आवास योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं का लाभ...