जमशेदपुर, अक्टूबर 15 -- Jamshedpur News: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू में बुधवार देर रात एटीएम को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। घटना जेपी रोड स्थित फिंडी एटीएम की है। पुलिस ने संदिग्ध को लोहे की रॉड के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना पता हरहरगुट्टू स्थित शिव मंदिर के पीछे बताया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में संदिग्ध व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हुआ है। हालांकि, मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना की सूचना एटीएम फ्रेंचाइजी को दे दी गई है और संबंधित प्रतिनिधि को मौके पर बुलाया गया है। एटीएम को हुए नुकसान का आकलन करने के साथ ही पूरे मामले की जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...