जमशेदपुर, सितम्बर 12 -- Jamshedpur News: गोलमुरी थाना क्षेत्र में हथियार लहराने और रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने आकाश बांडेया को हिरासत में लिया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार आकाश पर पूर्व में भी फायरिंग करने और रंगदारी मांगने के आरोप लगे हैं। हाल में हथियार लहराने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा। पूछताछ के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके पास हथियार कहां से आया और उसका इस्तेमाल किन घटनाओं में किया गया। पुलिस उसके मोबाइल फोन और अन्य गतिविधियों की भी जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- विक्रम शर्मा हत्याकांड के फरार शूटर ने मांगी कारोबारी से रंगदारी, हत्या की धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...