Jamshedpur News: हत्या केस में बिल्ला ने दी जमानत अर्जी
जमशेदपुर, अगस्त 26 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जेल में बंद बिल्ला पाठक ने गोविंदपुर खखड़ीपाड़ा में अश्विनी कुमार की हत्या मामले में जिला न्यायालय में जमानत अर्जी दी। मंगलवार को अदालत में बचाव पक्ष ने हत्याकांड में बेवजह फंसाने के मुद्दे पर बहस की। लेकिन अदालत से जमानत पर कोई आदेश नहीं हुआ है। बताया जाता है कि बाइक सवार अपराधियों ने अप्रैल 2023 की रात खखड़ीपाड़ा में गोली मार कर हत्या कर दी थी। उसके पिता अवधेश लाल ने गोविंदपुर थाना में सूरज यादव, दीपक झा एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी फल कारोबारी कन्हैया यादव की हत्या में सरेंडर करने के बाद बिल्ला पाठक को मामले में आरोपी बनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.