जमशेदपुर, जुलाई 4 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। विधायक सरयू राय ने शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति के विरोध में आयोजित स्वतःस्फूर्त जमशेदपुर बंद की सफलता पर शहरवासियों, एनडीए और सर्वसमाज के नागरिकों का आभार जताया है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि जनता अपराध, छिनतई, चोरी, चापड़बाजी, भ्रष्टाचार, महंगाई और अवसरवादी राजनीति से परेशान है। उन्होंने एनडीए, विशेषकर जदयू कार्यकर्ताओं से बंद के संदेश को आत्मसात कर सिद्धांत आधारित राजनीति को आगे बढ़ाने की अपील की।सरयू राय ने कहा कि गांधी, लोहिया, दीनदयाल उपाध्याय और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की वैचारिक धरोहर को पुनर्जीवित करने की जरूरत है। उनके अनुसार, जनता बदलाव चाहती है और राजनीतिक कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे नैतिक राजनीति को प्राथमिकता दें। यह भी पढ़ें- सड़क पर उतरे सांसद, कहा-क्राइम जोन बन ग...