जमशेदपुर, नवम्बर 13 -- Jamshedpur News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जमशेदपुर ने झारखंड के सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव हासिल किया है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित सर्वेक्षण में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर जमशेदपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में पहचान मजबूत की है। यह उपलब्धि कई वर्षों से चल रहे स्वच्छता प्रयासों और नागरिक सहभागिता का परिणाम है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नगर विकास विभाग के सचिव सुनील कुमार, सूडा के निदेशक सूरज कुमार, जमशेदपुर अक्षेस के नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने सम्मान ग्रहण किया। हर क्षेत्र में किए गए प्रयास से मिली सफलता यह भी पढ़ें- जमशेदपुर बना झारखंड का सबसे स्वच्छ शहर, लेकिन एक झटका भीस्वच्छता प्रयासों से मिली राज्य में पहली रैंक शहर में ...