जमशेदपुर, अगस्त 16 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर में झंडा रोहण के बाद जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के शिक्षा प्रतिनिधि एसपी सिंह ने नागरिकों से शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आजादी के 80 वर्ष बाद भी कई नगर सुविधाएँ पूर्ण रूप से व्यवस्थित नहीं हुई हैं और जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहर में भी स्वच्छता व पेयजल जैसी बुनियादी समस्याएँ बरकरार हैं।एसपी सिंह ने लक्ष्‍य बताया कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में स्थानीय स्तर पर शुरुआत अपने शहर से होनी चाहिए। उनका कहना था कि केवल प्रशासन ही नहीं, आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जमशेदपुर को स्वच्छता में अव्वल बनाने का लें संकल्प: एसपी सिंह उन्होंने स्प...