जमशेदपुर, जुलाई 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित स्पंद अस्पताल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से पर्स छीन लिया। पर्स में 10 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, घर की चाबी और जरूरी दस्तावेज थे। घटना के बाद महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटे और बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे फरार हो गए। पीड़िता मानगो रोड नंबर-15 निवासी भानु गोप ने पुलिस को बताया कि 13 जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे वह शंकोसाई से घर लौट रही थीं, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि नकद राशि उन्होंने जरूरी काम के लिए उधार ली थी। उलीडीह थाना में अज्ञात बाइक सवार दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...