Jamshedpur News: स्तनपान सप्ताह पर आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता
जमशेदपुर, अगस्त 5 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विभाग में बुधवार को पोस्टर प्रतियोगिता एवं क्विज आयोजित की गई। यह कार्यक्रम स्तनपान सप्ताह को मनाने के क्रम में आयोजित की गई। इस अवसर पर एमबीबीएस 2022 बैच के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पोस्टर और फ्लैक्स बनाए थे। वहीं गायनिक विभाग से महिलाएं उपस्थित थीं जिन्हें बच्चों को स्तनपान कराने के महत्व की जानकारी दी गई एवं उनसे सवाल भी पूछे गए। उन्हें बताया गया कि बच्चों को किस स्थिति में स्तनपान किस तरह कराना चाहिए। कम वजन वाले बच्चे के लिए कंगारू मदर केयर के बारे में बताया गया। इस अवसर पर शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर केके चौधरी, एसआर डॉक्टर राघवेंद्र सिंह, डा. जैनुल, ड. सिद्यार्थ, डा. रूफीन, डा. मैत्री मल्लिक, महिला एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉक्टर शिखा रानी, डा. इला झा, पीजी के छात्र-छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.