Jamshedpur News: स्ट्रेट माइल रोड पर बेसुध मिली युवती, गले पर मिले चोट के निशान
जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- Jamshedpur News: साकची स्थित स्ट्रेट माइल रोड पर शनिवार दोपहर एक युवती बेसुध अवस्था में मिली। युवती के सड़क पर पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई, लोगों ने उसे सड़क के किनारे किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद साकची पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवती के गले पर ब्लेड से चोट लगने की बात सामने आई। युवती की पहचान रूबी परवीन के रूप में की गई है। बताया गया कि वह साकची गोलचक्कर के आसपास रहकर जीवन यापन करती है। घटना की जानकारी पुलिस ने युवती के परिजनों को दी। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: संतोष संरक्षक व विंध्यवासिनी अध्यक्ष चुने गए सूचना के बाद परिजन पहुंचे और रूबी को साथ ले गए। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली और मामले की परिस्थितियों की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.