Jamshedpur News: स्ट्रेचर-व्हील चेयर नहीं मिली, मरीज को गोद में उठाकर इमरजेंसी पहुंचाया
जमशेदपुर, सितम्बर 16 -- Jamshedpur News: एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्ट्रेचर और व्हील चेयर की कमी दूर होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन मरीजों और उनके परिजनों को इसकी कमी के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमवार दोपहर भी ऐसा ही मामला सामने आया। स्ट्रेचर या व्हील चेयर नहीं मिलने पर 13 वर्षीय मरीज भारती कुमारी को परिजनों ने गोद में उठाकर इमरजेंसी तक पहुंचाया। भुइयांडीह की बाबूडीह बस्ती निवासी भारती कुमारी को परिजन ऑटो से लेकर अस्पताल पहुंचे थे। इमरजेंसी के बाहर ऑटो खड़ी करने के बाद परिजनों ने करीब 10 मिनट तक व्हील चेयर और स्ट्रेचर की तलाश की। उन्होंने इमरजेंसी के आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मियों और वार्ड ब्वॉय से भी मदद मांगी, लेकिन कहीं से स्ट्रेचर या व्हील चेयर नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने मरीज को खुद ही उठाकर इमरजेंसी तक ले जाने का फै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.