जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन पार्किंग में 60 वर्षीय अज्ञात पुरुष की शनिवार सुबह मौत हो गई। पार्किंग कर्मचारियों ने स्टेशन मास्टर को यह जानकारी दी थी। इसके बाद रेल पुलिस ने शव को पार्किंग से उठकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया और रेल थाना में अज्ञात की मौत का मामला दर्ज किया है। रेल पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...