जमशेदपुर, अक्टूबर 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों को हैंडहेल्ड मशीन से जनरल टिकट मिलने लगा। पूजा की भीड़ चक्रधरपुर मंडल ने तीन हैंडहेल्ड मशीनों से यात्रियों को टिकट देकर ट्रायल कर लिया। इससे यात्रियों को जनरल टिकट के लिए काउंटर में कतार नहीं लगना पड़ेगा। बताया जाता है कि दक्षिण पूर्व रेलवे जोन चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर, राउरकेला व झारसुगुड़ा स्टेशन पर हैंडहेल्ड मशीन से टिकट देने की तैयारी में है। इसके लिए टाटानगर में तीन मशीन सहायक नियुक्त होंगे, जो स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर यात्रियों को जनरल टिकट देंगे। बिहार-बंगाल के दूसरे स्टेशनों पर यात्रियों को हैंडहेल्ड मशीन से टिकट पहले से दिया जा रहा है। इससे पूर्व रेलवे ने बिना टिकट यात्रियों से जुर्माना वसूलने के लिए टीटीई को हैंडहेल्ड मशीन दिया था।

हिंदी हिन्दु...