जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के बर्मामाइंस गेट पर बुधवार की रात 55 वर्ष की महिला की मौत हो गई। रेल कर्मचारियों की सूचना पर जीआरपी ने गुरुवार सुबह शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया और थाने में यूडी के तहत केस दर्ज किया है। इधर, महिला के झोले की जांच में 5850 रुपये निकले। रेल पुलिस के अनुसार, मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है। लोगों ने कहा कि वह कई दिनों से स्टेशन पर घूम रही थी। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया में रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...