जमशेदपुर, जुलाई 4 -- Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 41 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी निशा देवी के रूप में हुई है। वह अपने पति मनोज कुमार और तीन बच्चों के साथ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एस-5 कोच में कानपुर से टाटानगर आ रही थीं।जानकारी के अनुसार, ट्रेन के टाटानगर स्टेशन पर रुकने के बाद निशा देवी शौचालय जाने के लिए कोच से उतरी थीं। वापस ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह रेलवे लाइन पर गिर गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आए अधेड़ की मौत घटना की सूचना मिलते हु आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लि...