जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। स्टेशन पर अभी 137 से अधिक कैमरे सक्रिय हैं, लेकिन स्टेशन परिसर, रेलवे यार्ड और अन्य स्थानों पर करीब 50 नए कैमरे लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। इससे स्टेशन के दोनों गेट और आसपास के क्षेत्र की निगरानी की जा सकेगी। इसके लिए आरपीएफ ऐसे स्थानों को चिह्नित कर रहा है, जहां अभी कैमरों का एंगल सही नहीं है। प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर पर भी कैमरे लगाए जा सकते हैं। हालांकि, स्टेशन के बर्मामाइंस गेट और रेलवे यार्ड में पहले से सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन आरपीएफ दोनों जगह कैमरों की संख्या बढ़ाने वाला है। जानकारों के अनुसार, आरपीएफ की ओर से प्लेटफॉर्म, पोर्टिको, टिकट केंद्र के आसपास, वेटि...